पाटन। भगवंत नगर स्थित बस स्टाप के पास मोबाइल की दुकान से नगदी और कीमती मोबाइल समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पुलिस ने जांच कर जल्द खुलासे की बात कही है।
बिहार थाना क्षेत्र के कस्बा भगवंतनगर में बस स्टेशन पर जयपाल का घर है। निचले हिस्से में उसकी मोबाइल शॉप है। जयपाल के अनुसार रविवार रात लगभग डेढ़ बजे घर में घुसी बिल्लियों को भगाने के लिए उनकी बहन रेखा उठी तो बिल्लियां दुकान की ओर भागीं। दुकान पहुंचने पर रेखा शटर का एक हिस्सा खुला देख सन्न रह गई। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग उठे तो दुकान में चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर बारीकी से जांच कर जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है। पीड़ित जयपाल ने बताया कि 12 हजार रुपये व 38 नए और रिपेयरिंग के लिए रखे 12 पुराने मोबाइल समेत 5 लाख की चोरी की तहरीर दी है।