गंजमुरादाबाद। महाराजापुर में 12 दिन के अंतराल में एक ही कमरे में दो लोगों के फंदे से शव लटके मिलने के बाद परिवार में दहशत है। दोनों ही मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। फांसी लगाने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस जांच कर रही है।
थाना फतेहपुर चौरासी के ग्राम लौकियावादेपुर निवासी रूपलाल का 21 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार दो जनवरी को बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महाराजापुर निवासी फूफा अंगने के घर गया था। रात में फूफा के घर के कमरे में उसका शव लटका मिला था। परिजनों ने शव को दफना दिया था। पिता द्वारा हत्या की आशंका जताने पर डीएम के निर्देश पर 11 जनवरी को शव कब्र से निकलवा कर दोबारा पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। 14 जनवरी की देर शाम अंगने के बेटे रजनेश (20) ने उसी कमरे में फांसी लगा ली, जहां प्रमोद का शव लटका मिला था।