फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों से वसूली कर रहे लोगों ने सिपाही को पीटा

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बालू भरे ट्रकों से अवैध वसूली व सिपाही से मारपीट करने के आरोपी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बारासगवर। बालू भरे ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत पर पहुंचे सिपाही से मारपीट की गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रक चालक व सिपाही की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शेढूपुर चौकी में लंबे समय से किसी दरोगा की तैनाती नहीं है। महज दो सिपाहियों के भरोसे चौकी संचालित है। मंगलवार देर रात बालू से भरे ट्रक गांव अलीपुर के पासे गुजर रहे थे। अलीपुर गांव के ही गुड्डू सिंह, निखिल व अंकुश सिंह ट्रकों को रोककर चालकाें से अवैध वसूली कर रहे थे। रायबरेली के सरेनी के हुल्लापुर गांव निवासी ट्रक चालक मनोज ने पुलिस से शिकायत की। इस पर चौकी में तैनात सिपाही कृष्ण कुमार शर्मा मौके पर पहुंचा और अवैध वसूली कर रहे लोगों से पूछताछ की।
तीनों आरोपियों ने सिपाही से गाली-गलौज कर हाथापाई शुरू कर दी। सिपाही के विरोध करने पर उसे पीटा। सिर में गंभीर चोट आने पर सिपाही ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल सिपाही को पीएचसी बीघापुर में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक से जबरन वसूली व सिपाही से मारपीट में दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

मेडिको लीगल रजिस्टर का पेज फाड़ा
तीनों आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए पुलिस मंगलवार रात एक बजे पीएचसी बीघापुर पहुंची। आरोपी गुड्डू सिंह ने मेडिकल कराने से मना किया। पुलिस के कहने पर डॉक्टरों ने तीनों का मेडिकल किया। खुद को निर्दोष बताते हुए एक आरोपी ने डॉ. विनोद कुमार और फार्मासिस्ट संजय यादव की मौजूदगी में मेडिकोलीगल रजिस्टर का पेज फाड़ दिया। इसकी तहरीर भी थाने में दी गई। बाद में शिकायत वापस ले ली गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। लौटने पर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें