तहिरापुर गांव में होमगार्ड के घर चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी।
- फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। दो अलग-अलग गांवों में होमगार्ड के बंद मकान और फैक्टरी श्रमिक के घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
तहिरापुर गांव निवासी पंचम रैदास बेहटा मुजावर थाने में होमगार्ड है। फतेहपुर चौरासी के शाहपुर बरूआघाट निवासी बहनोई की तबीयत खराब होने से वह पत्नी को लेकर उन्हें देखने गया था। रात में घर बंद होने से चोरों दरवाजे और अलमारी के ताले तोड़कर तीस हजार रुपये, पांच लाख के जेवर पार कर दिए। मंगलवार को घर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई।
कोतवाली प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं, गांव रबड़ी निवासी अमरेश पाल दिल्ली में परिवार के साथ रहता है। वह एक फैक्टरी में काम करता है। यहां उसके घर में ताला बंद रहता है। मंगलवार रात गेट व कमरे में रखे बक्से, अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान पार कर दिया। अमरेश के बड़े भाई संजय ने गेट का ताला टूटा देख भाई को सूचना दी।