फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटे व्यापारी को पुलिस ने सौंपे 1.71 लाख रुपये

विज्ञापन
बीघापुर थाने में वापस मिली धनराशि गिनते परिजन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर। दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज करा ठीक होकर थाने पहुंचे अनीश कुमार को पुलिस ने हादसे के दौरान बरामद की गई 1.71 लाख रुपये वापस लौटाए।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के पूरे गौरा रालपुर निवासी गल्ला व्यापारी अनीश कुमार साहू (42) बीते 26 दिसंबर को बाइक से गांव जाते समय दूसरे बाइक सवार से भिड़ कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सर्वेश कुमार व सिपाही रोहित सिंह ने घायल को बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के लिए रेफर किए जाते समय पुलिस ने घायल का बैग व पर्स अपनी सुपुर्दगी मेें लिया था। उधर, जिला अस्पताल से घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया था। इलाज के बाद ठीक होकर लौटे अनीस छोटे भाई मनीष, शिवम व मनोज के साथ थाने पहुंचा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम शुक्ल व उमेश त्रिपाठी ने लिखापढ़ी के बाद अनीस को रुपयों सहित बैग लौटाया। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार गौतम ने एसआई व अन्य स्टाफ की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें