फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी

विज्ञापन
सफीपुर में फाउंडेशन के कार्यालय पर हंगामा करती करतीं ठगी की शिकार महिलाओं से जानकारी लेती पुलिस? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह गठित कर उन्हें स्वरोजगार के लिए बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर एक फर्जी एजेंसी के संचालकों ने हजारों की ठगी कर ली। कई दिनों से संस्था का कार्यालय न खुलने और कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद होने पर बुधवार को महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दो महीने पहले अपर्णा फाउंडेशन के नाम से एक कार्यालय खोला गया। संस्था के लोगों ने महिलाओं के समूह गठित करने व स्वरोजगार के लिए प्रति महिला 35-35 हजार रुपये लोन दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए प्रति महिला से 1150 रुपये शुल्क जमा कराया गया था। संस्था के लोगों ने तहसील क्षेत्र के गांवों में महिलाओं को झांसे में लिया। 15 दिनों से संस्था का कार्यालय न खुलने और यहां काम करने वाले कर्मचारियों के फोन बंद होने पर महिलाओं को संस्था के भाग जाने का अंदेशा हुआ। बुधवार को ग्राम भड़सर नौसहरा व कस्बे की पचास महिलाएं संस्था के कार्यालय पहुंचीं और हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। समूह संचालक नमिता देवी ने बताया कि फाउंडेशन संचालक सहित अन्य लोगों ने समूह गठित कराने व लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी की है। सराय जामी निवासी नूरबानो ने बताया कि प्रत्येक महिला को 35-35 हजार रुपए ऋण दिलाने का वादा किया गया था। शानो, निशा व रिजवाना ने भी अपने-अपने समूह की महिलाओं के साथ यहां पहुंच कर विरोध किया। कोतवाल हरिकेश राय ने बताया कि महिलाओं की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें