फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नीलांचल एक्सप्रेस में कानपुर से वाराणसी जा रहे यात्री की तबीयत खराब हो गई। साथ जा रही बेटी की सूचना पर आरपीएफ ने उन्नाव जंक्शन पर उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर किदवई नगर जी ब्लॉक निवासी अमरनाथ कैंसर पीड़ित थे। उनका वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कीमोथेरेपी कराने के लिए वह रविवार को बेटी वैष्णवी के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नीलांचल एक्सप्रेस से वाराणसी जा रहे थे। ट्रेन गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंची थी तभी उनकी हालत बिगड़ गई। बेटी ने ट्रेन के सुरक्षा कर्मियों से मिलकर जानकारी दी। ट्रेन के उन्नाव पहुंचने पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी श्रीनिवास मिश्रा ने अमरनाथ को ट्रेन से उतरवाया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें