फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के शौचालय में मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
मृतका खलिकुन का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
असोहा(उन्नाव)। थाना क्षेत्र के गोसाईखेड़ा गांव में 15 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर के शौचालय में पड़ा मिला। मृतका के गले व नाक पर चोट व दीवार पर खून के निशान मिलने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ ने मौका मुआयना कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सच सामने आने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोसाईखेड़ा गांव निवासी दिवंगत खलील की 15 वर्षीय पुत्री खलीकुन का शव बुधवार सुबह घर के शौचालय में पड़ा मिला। मृतका की मां तैबुननिशा व भाभी रजिता समेत अन्य परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। गांव के किसी युवक ने हत्या की आशंका जता पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश रजक ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगाें से बयान लेकर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सीओ पुरवा रमेश चंद्र प्रलयंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही फील्ड यूनिट टीम को बुलाया। खोजी कुत्ता शौचालय से सूंघते हुए बाहर निकला और घर के अंदर ही चक्कर लगाकर वापस शौचालय में जाकर रुक गया। मृतका के गले व नाक पर चोट के निशान देख पुलिस ने घटना संदिग्ध देख शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपनों पर ही शक की सुई
ग्रामीणों ने परिजनों पर ही हत्या का शक जताया है। ग्रामीणों के अनुसार किशोरी खलीकुन मंगलवार रात पड़ोसी रामआधार के घर से टीवी देखकर अपने घर पहुंची थी। चर्चा है कि उसने कुछ ऐसा देख लिया, जिससे उसे जान तक गवांनी पड़ गई। ग्रामीणों में शव को बाहर शौचालय तक घसीटकर लाने की चर्चा है। पुलिस ने परिजनाें से पूछताछ शुरू की है।

हसनगंज के गोसाईखेड़ा में घर के शौचालय में युवती का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें