फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बना पांच लाख की लूट

विज्ञापन
पुरवा में अलमारी से लूटे गए सामान की जानकारी देती गृहस्वामी लक्ष्मी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा। घर के मुख्य दरवाजे से घुसे दो लुटेरों ने अंदर सोई महिला की कनपटी पर तमंचा लगाकर अलमारी की चाबी ले ली। इसके बाद 65 हजार रुपये व जेवर समेत पांच लाख का माल पार कर दिया। आपबीती बताते हुए महिला का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें उसने लुटेरों द्वारा उसके हाथ गमछे से बांधने व गला दबाने की बात भी कही है। महिला के पति ने एक दरोगा पर जबरन गलत तहरीर लिखवाने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस ने चोरी की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पश्चिम टोला निवासी कमलेश कुमार घर से कुछ दूरी पर खुद की गैस बेल्डिंग की दुकान चलाता है। रोज की तरह सोमवार की रात वह खाना खाकर दुकान में सोने चला गया। पत्नी लक्ष्मी अपनी दो साल की बेटी शिवानी के साथ कमरे मे सोई थी। मां प्रभुदेई दरवाजे पर व बड़ा भाई बगल के कमरे मे सोया था।
घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद नहीं थी। कमलेश के अनुसार रात 12 बजे असलहों से लैस दो लुटेरे घर में दाखिल हुए। लक्ष्मी की कनपटी पर तमंचा लगा मुंह न खोलने की धमकी दी। एक लुटेरे ने महिला का गला पकड़ लिया और दूसरे ने उसके हाथ अंगौछे से पीछे की ओर बांध दिए। लुटेरों ने पत्नी लक्ष्मी से अलमारी की चाबी मांगी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशत में उसने चाबी दे दी। एक लुटेरे ने अलमारी खोलकर 65 हजार रुपये व बक्से में रखे लगे 4.50 लाख के जेवर कब्जे में लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

लक्ष्मी के शोर मचाने पर परिजनों ने उसके हाथ खोले और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि बंधक बनाने व लूट की बात गलत है। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें