फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क कोर्ट पहुंचा युवक, रोकने पर हंगामा

विज्ञापन
न्यायालय गेट पर नशे की हालत में युवक के हंगामा करने पर मोबाइल से कोतवाली पुलिस को सूचना देते सुरक? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिला न्यायालय में मंगलवार दोपहर नशे की हालत में बिना मास्क के एक युवक अंदर दाखिल हो गया। गेट पर खड़े पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह बिफर पड़ा। खुद को एक बड़े वकील का भांजा बताकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे कोतवाली ले चलने को कहा तो बैकफुट पर आया। युवक पुलिस कर्मियों से माफी मांगने लगा। उसे भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत देकर बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

माजरा दोपहर लगभग एक बजे का है। खुद को कानपुर का निवासी बताने वाला करीब 35 वर्षीय युवक नशे की हालत में न्यायालय के गेट नंबर दो लड़खड़ाते हुए अंदर दाखिल हुआ। गेट से आगे बढ़ने की वह कोशिश करता, इससे पहले पुलिस कर्मियों ने उसके चेहरे पर मास्क न लगा देखकर रोक लिया।
मास्क न लगाने और नशे में न्यायालय के अंदर घुसने की बात पूछने पर युवक पुलिस कर्मी से भिड़ गया और खुद को वकील का भांजा बताकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर वकीलों की भीड़ लग गई। पुलिस कर्मियों ने वकीलाें को जब सच बताया तो सभी ने उसे कोतवाली भेजने के लिए कहा। पुलिस कर्मी द्वारा कोतवाली को फोन मिलाने पर युवक माफी मांगने पर लगा। जिस पर उसे हिदायत देकर न्यायालय के बाहर कर दिया गया। इस दौरान लगभग 20 मिनट न्यायालय गेट पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें