फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को बेहोश कर जेवर व नगदी ले गए लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खारपुरवा निवासी वृद्धा सोनेश्वरी पत्नी मूलचंद अपनी दवा लेने मदार नगर आई थी। दवा लेने के बाद वह अपने घर वापस जा रही थी। मदार नगर व खारपुरवा के बीच दो पल्सर सवार युवकों ने उससे बांगरमऊ का रास्ता पूछा और धोखे से उस पर कोई नशीला पदार्थ डाल दिया। जिससे वह बेहोश हो गई और पल्सर सवार युवक उसके कान की बाली, पायल और एक हजार रुपये लेकर भाग निकले। वृद्धा ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। कोतवाली प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है। बताया कि तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें