फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला चार दिन से लापता युवती का शव

विज्ञापन
उन्नावः गोदिला की फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
असोहा। चार दिन से लापता युवती का शव उसके ही गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। एसपी आनंद कुलकर्णी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने गांव के युवक पर हत्या का शक जताया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के शिवगढ़ निवासी नन्हकऊ की 20 वर्षीय बेटी गोदिला 30 सितंबर को रहस्यमय हालत में लापता हो गई थी। चाचा अजयपाल यादव ने थाने में भतीजी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार रात युवती का शव उसी के गांव के बाहर राजेंद्र के खेत में आम के पेड़ से लटकता मिला। थाना प्रभारी ओम प्रकाश रजक ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात एसपी आनंद कुलकर्णी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की। परिजनाें ने गांव के युवक पर युवती को घर से ले जाकर हत्या करने का शक जताया है। गोदिला के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने चाचा अजय पाल के पास रहती थी। एसओ ओम प्रकाश रजक ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार डॉक्टरों के पैनल से हुआ पोस्टमार्टम
एसपी के निर्देश पर एसओ असोहा ने पैनल व वीडियोग्राफी के बीच युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया। पैनल में एक महिला समेत तीन अन्य डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। संदेह पर स्लाइड भी बनाई गई। डॉक्टरों ने फांसी पर लटकने से मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें