फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने किरायेदार के कमरे से पार किया सामान

विज्ञापन
मियागंज के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी असगर के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
आसीवन। थानाक्षेत्र के मियागंज कस्बे के इंद्रानगर में चोरों ने एक मकान में किरायेदार के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान पार कर दिया। दूसरे दिन घर पहुंचे मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंद्रानगर निवासी असगर शनिवार को पत्नी नूर बानो, पुत्र अब्दुल्ला व पुत्री आसमा के साथ शुक्लागंज अपने दामाद आरिफ के यहां गए थे। मकान में दो साल से सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन गांव निवासी महिला अपने पुरुष मित्र के साथ किराये पर रह रही है। छह महीने पहले असगर ने कमरा खाली करने के लिए कहा था।
उन्होंने कमरा खाली नहीं किया। असगर की शिकायत पर पुलिस के दबाव बनाया तो महिला कमरे में ताला लगा कर चली गई थी। तबसे वह वापस नहीं आई। महिला ने तीन माह पहले एसपी को तहरीर देकर मकान मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया था। इसके बाद असगर ने डीएम व एसपी को पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी। शनिवार रात चोर किरायेदार के कमरे का ताला तोड़ कर अंदर रखा सामान उठा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। असगर ने घटना की सूचना आसीवन पुलिस को दी। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। किरायेदार के आने के बाद ही चोरी गए सामान के बारे में जानकारी हो पाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें