फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से इलेक्टिशियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। दही चौकी साइड नंबर एक स्थित एक चर्म इकाई में तैनात इलेक्ट्रीशियन महेंद्र कुमार (45) की फैक्टरी में काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे के लिए फैक्टरी गेट पर शव रखकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। तीन घंटे बाद कोतवाली प्रभारी के हस्तक्षेप पर ढाई लाख रुपये में समझौता हो गया। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से मृतक की पत्नी को पेंशन व नौकरी देने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन

शहर के पीतांबर नगर भाग-दो निवासी महेंद्र कुमार रावत पिछले 25 वर्षों से दही चौकी स्थित सुपर हाउस टेनरी नंबर एक में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार देर रात फ ाल्ट ठीक करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। फैक्टरी के लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां ंडॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। आक्रोशित परिजनाें ने मुआवजे के लिए शनिवार शाम फैक्टरी गेट पर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र, दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगाें को समझाने का प्रयास किया। इस पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया।
बाद में पुलिस ने मुआवजा दिलाने का भरोसा दिला उन्हें शांत किया और फैक्टरी के मैनेजर ब्रजेंद्र सिंह से वार्ता शुरू की। मैनेजर की ओर से 10 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए दिए गए और 2.50 लाख रुपये, पत्नी ज्ञानवती को पेंशन व नौकरी देने पर हामी भरी। इस पर परिजन शव लेकर घर चले गए। मैनेजर ने बताया कि फैक्टरी में काम के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने पर महेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया था। करंट लगने की बात अब तक किसी ने नहीं बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें