फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में पुलिस के सामने युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र की पाटन चौकी में बैठे एक युवक ने दो भाइयाें के बीच हुए विवाद को निपटाने के प्रयास में एक को पुलिस के सामने पीट दिया। चौकी में मारपीट होने के बाद भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मारपीट के शिकार युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के ग्राम दीवानखेड़ा मजरे ककरारी निवासी सुरेंद्र कुमार का अपने भाई से विवाद हो गया। दोनों शिकायत लेकर पाटन चौकी पहुंचे। चौकी में पहले से बैठे पुरवा कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी आकाश मिश्र ने पुलिस की मौजूदगी में विवाद का निपटारा कराना शुरू कर दिया। सुरेंद्र ने अपनी बात रखनी चाही तो उसे पीट दिया। सुरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। चौकी में युवक के साथ मारपीट हुई है तो संबंधित पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
वहीं बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवर निवासी रामचंद्र झील में पली मछलियों की रखवाली करता है। रविवार की रात गांव के कुछ लोग झील में पली मछलियों को चोरी से पकड़ रहे थे। रामचंद्र के देख लेने और विरोध करने पर उसकी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के हीरालाल, हरीराम, मंगल, नारायण, टिंकू, विनोद, भोले व छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें