पुरवा। फ र्जी एयरटेल के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठग ने युवक के खाते की जानकारी लेकर 50 हजार रुपये उड़ा दिए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डेला निवासी निजामुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन ने पुलिस को दिए गए शिकायतीपत्र में बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है जिसमें वह गूगल-पे अकाउंट चलाता है।
रविवार शाम अपने ही मोबाइल को 199 से रिचार्ज किया पर पैसा कट जाने के बाद भी रिचार्ज नहीं हुआ। उसने गूगल से सर्च कर एयरटेल कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर निकाला पर वह नंबर नहीं लगा। जिसके बाद उसके पास 9832897912 से वापस कॉल आया। फोन करने वाले ने उसके रिचार्ज 199 को वापस करने के नाम पर प्ले स्टोर से एनीडेस्क रिमोट कंट्रोल प्ले नामक एप डाउनलोड कराया। फिर निजामुद्दीन के खाते की जानकारी लेकर मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद तीन बार में 24415, 24415 तथा 15 सौ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पैसा कट जाने का मैसेज आने के बाद उसे जानकारी हुई तो उसने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद