फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर फैक्टरी में मारपीट, दो श्रमिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बियर फैक्टरी में दो ठेकेदारों में चल रही तनातनी सोमवार रात उग्र रूप ले बैठी। फैक्टरी के अंदर हुई मारपीट में दो श्रमिक घायल हो गए। मगरवारा चौकी प्रभारी ने बताया कि पानी भरने को लेकर आपस में विवाद हुआ था। चार लोगों का मारपीट की धारा में चालान किया गया है। घायल को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की मगरवारा चैकी क्षेत्र में संचालित बियर फैक्टरी में सोमवार रात दो ठेकेदारों में चल रही तनातनी के बीच दोनों के अधीनस्थ काम करने वाले श्रमिकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर मगरवारा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे और घायल दो श्रमिकों में अकरमपुर के मोहल्ला चंद्रनगर निवासी सुखराम मौर्य व सुल्तानखेड़ा गांव निवासी आशीष यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मारपीट करने वाले चार श्रमिकों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया है। जांच की जा रही है। चर्चा है कि फैक्टरी में दो ठेकेदार हैं। दोनों ने अलग-अलग मजदूर लगा रखे हैं। दोनों के इशारे पर मजदूर एक दूसरे को कई दिन से परेशान कर रहे थे। जिससे सोमवार रात मारपीट हो गई। चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि अभी तक पहले पानी भरने को लेकर विवाद की जानकारी मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें