फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पर कब्जा करने का विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली के ग्राम गंगाखेड़ा में भूमिधरी भूमि पर जबरदस्ती कब्जा करने पर हुई मारपीट में महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। गांव निवासी सुनीता देवी ने बताया कि भूमि संख्या 470 उसके पति राधेलाल, जेठ चंदपाल व ससुर देवीदयाल के नाम दर्ज है।
विज्ञापन

गांव के रामनरेश, पुष्पेंद्र, रविशंकर, कैलाश, दुर्गा, जितेंद्र, राघवेंद्र व उनके परिवार की चार महिलाओं समेत 8-10 लोग मौके पर पहुंचकर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। जब मना किया तो घर में घुसकर मारपीट की। उसकी जेठानी बुद्धन, भतीजी व पुत्र से मारपीट करने के बाद गृहस्थी का सामान भी तोड़ डाला। आरोपी रामनरेश ने अपनी लाइसेंसी बंदूक तान दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल केएन पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
उधर, मौरावां थानाक्षेत्र के गांव टोपरा में सोमवार रात 10 बजे सरिता पत्नी वेदप्रकाश को पारिवारिक खुन्नस में परिवार के ही सुरेश पुत्र बाबूदास ने पत्नी अनीता के साथ मिलकर पीट दिया। बचाने पहुंचे पति वेदप्रकाश को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने घायल पक्ष की ओर से एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें