नवाबगंज। टोल प्लाजा पर पर्ची कटवाने के दौरान बुधवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व टोलकर्मियों के साथ गालीगलौज व मारपीट हो गई। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे चार पांच गाड़ियों में सवार किसान यूनियन के कार्यकर्ता लखनऊ जाते समय नवाबगंज टोल प्लाजा पर रुके और पर्ची न कटवाने की बात करने लगे। इसकी सूचना टोल मैनेजर सीपी दीक्षित को मिली तो वह बूथ पर पहुंचे और पर्ची कटवाने को कहा। लेकिन किसान यूनियन कार्यकर्ता पर्ची न कटवाने की बात पर अड़े रहे। इस दौरान दोनों में जमकर गालीगलौज हुई। बवाल के दौरान टोल पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझा-बुझाया और गाड़ियों को जाने दिया। एसओ अजयराज वर्मा ने बताया कि विवाद को सुलझा दिया गया। कोई शिकायतीपत्र नहीं मिला है। संवाद