फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चोरी हुई बाइक, फिर लिफ्ट देने वालों ने छीने आठ हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चोरी हुई बाइक, फिर लिफ्ट देने वालों ने छीने आठ हजार
विज्ञापन

- भूसा बेचकर बाइक से घर लौट रहे किसान के साथ हुई घटना
- सीमा विवाद में माखी पुलिस ने कोतवाली जाने की बात कहकर टरकाया
अमर उजाला ब्यूरो
चकलवंशी। भूसा बेचकर घर जा रहे किसान की बाइक चोरी हो गई। वह पैदल घर जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने लिफ्ट देकर उसे बैठा लिया और कुछ दूर चलकर उसे मारपीट कर आठ हजार रुपये छीनकर भाग निकले। चौकी पुलिस ने घटना स्थल सदर कोतवाली का बता उसे टरका दिया।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के ऐरा भदियार निवासी किसान वीरेंद्र सोमवार सुबह कालिका मऊ गांव निवासी एक व्यक्ति को भूसा बेचने गया था। दोपहर बाद वह बाइक से वापस लौट रहा था। वीरेंद्र चकलवंशी-सरोसी मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के सुतिया तालाब के पास बाइक खड़ी कर हैंडपंप से पानी पीने लगा। इसी बीच एक युवक उसकी बाइक का लॉक तोड़कर भाग निकला। काफी प्रयास के बाद भी बाइक नहीं मिली। वह पैदल घर की ओर जा रहा था तभी पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट देकर अपने साथ बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद सुनसान स्थान पर बाइक सवार दोनों युवकों ने सुरेंद्र के साथ मारपीट कर आठ हजार रुपये छीन लिए। सुरेंद्र ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसे धक्का देकर भाग निकले। पीड़ित पावा पुलिस चौकी पहुंचा। चौकी प्रभारी संजय पाठक को घटना की जानकारी दी। लेकिन चौकी इंचार्ज ने घटना स्थल सदर कोतवाली का बता उसे कोतवाली जाने की सलाह देकर चलता कर दिया। माखी एसओ राजबहादुर ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें