फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर छह पर लूट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। सराफा व्यापारी के साथ छह महीने पहले घर में घुसकर हुई मारपीट और लूट की घटना में न्यायालय के आदेश छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव निवासी सुनील के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को उनका बेटा युवराज घर के बाहर लेटा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले महमूद व जुबेर की बकरियां घर में घुस आई थीं। युवराज ने बकरियों को भगाया और बांधकर रखने की हिदायत दी।
इस पर दोनों ने गाली गलौज की, बेटे के विरोध करने पर उसे पीट दिया। उसने बचाने आई पत्नी कामिनी और उसके भाई बऊवा को भी घर में घुसकर पीटा था। पीड़ित के अनुसार आरोपी घर में रखा 100 ग्राम सोना व डिब्बे में रखे चांदी के जेवरात लूट ले गए थे।
विज्ञापन

घटना के बाद से वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली, तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर महमूद, मोबीन, सुन्नी, मोइन, जुबैर और जुनैद के खिलाफ मारपीट, लूट, बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें