फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव : सड़क पार कर रहे फैक्टरी श्रमिक की कार की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। गांव के पास टेंपो से उतर रहे फैक्टरी श्रमिक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी राकेश दीक्षित (35) दही स्थित फैक्टरी में काम करता था। शनिवार रात ड्यूटी कर रविवार सुबह वह टेंपो से गांव लौटा था। गांव के सामने टेंपो से उतरने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन सीएचसी लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पर सीएचसी पहुंचे भतीजे संदीप ने बताया कि चाचा राकेश अविवाहित थे। दो साल पहले मार्ग दुर्घटना में उनके बड़े भाई विमलेश (40) की भी मौत हो गई थी। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने वाहन संख्या के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें