फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले में हाईवे पर बाईपास तिराहे के पास किसी वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक सड़क पर गिरा और कुचलकर मौत हो गई। दही थानाक्षेत्र के गजौली के मजरे रामबक्स खेड़ा निवासी विश्राम लोधी (45) नवीन मंडी के पास स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान में ट्रैक्टर चालक थे। मंगलवार को वे मौरंग लादकर लखनऊ की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान लखनऊ बाईपास फ्लाई ओवर पुल पर किसी वाहन ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति की मौत से पत्नी शांति, बेटा बिंदा प्रसाद और बेटी शशि बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें