फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी नर्सिंगहोम में कोविड हेल्प डेस्क बनाएं: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण संक्रमितों की संख्या में हो रही वृद्धि के मद्देनजर निजी चिकित्सालयों के 19 चिकित्सकों के साथ डीएम रवींद्र कुमार ने बैठक की। इसमें जिलाधिकारी ने निजी नर्सिंगहोम में कोविड हेल्प डेस्क बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में होगा केवल संक्रमितों का उपचार होगा।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गौतम को कोविड हॅास्पिटल शुरू करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। कहा कि जितने भी कोविड अस्पताल बनाए जाएं उनमें मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में बेड शीघ्र तैयार कराएं और मेडिकल टीम तैयार करें। उन्होेेंने कहा कि कोविड हॉस्पिटल बनने के बाद मरीजों को अस्पतालों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। समस्त मेडिकल स्टाफ सहित सारी सुविधाएं मरीजों के लिए मुहैया कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड अस्पतालों में नियमित रूप से साफ-सफाई, सोशल डिस्टेसिंग, प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे कि मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने मरीजों के लिए बिस्तर, भोजन, पानी आदि जरूरत की समस्त सामग्री की समुचित व्यवस्था करने को कहा। निर्देश दिए कि जो व्यक्ति ज्यादा गंभीर हो उनका उपचार पहले किया जाए। सीएमओ से सफाई कर्मियों के बारे मेें जानकारी लेते हुए कहा कि प्रति घंटे शौचालयों की साफ-सफाई कराई जाए। डीएम ने सभी नर्सिंगहोम में कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें