फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बंटवारे को चचेरे भाइयों

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बांगरमऊ क्षेत्र के बेलोई गांव में जमीन बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों के बीच सोमवार रात संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और चाकू के हमले से एक पक्ष से 16 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि दूसरे पक्ष से तीन लोगों को चोटें आईं हैं। घायल किशोरी पक्ष ने उसके साथ गांव के दो सगे भाइयों के घर आग लगाने व आग बुझाने पहुंचे ग्रामीणों पर पुलिस मौजूदगी में पथराव का आरोप लगाया हेै। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिलोई निवासी भीमशंकर व उनके पारिवारिक जगदीश व गांव के लल्लू का आरोप है कि भीमशंकर का चचेरा भाई मथुरा प्रसाद उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार रात 8 बजे मथुरा प्रसाद ने रामलाल, कल्लू समेत परिवार के अन्य तीन लोगों की मदद से भीमशंकर पर हमला बोल दिया। बचाने पहुंची उसकी 16 वर्षीय बेटी रोशनी को लहूलुहान कर दिया। इससे भी जी नहीं भरा तो भीमशंकर के साथ उनके घरों में भी आग लगा दी। इससे गृहस्थी जलकर खाक हो गई। ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे तो हमलावरों ने छत से पथराव शुरू कर दिए। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके सामने भी पत्थर बरसाए गए। बमुश्किल आग से घिरे सगे भाई जगदीश व लल्लू के छह जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। कोतवाल बांगरमऊ अरविंद सिंह ने बताया कि काफी दिनों से दोनों पक्षों में जमीन बंटवारे को लेकर तनातनी चली आ रही है। पूर्व में दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई हो चुकी है। सोमवार शाम भी शराब के नशे में दोनों पक्ष ने मारपीट की। जिसमें दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों को चोटें आई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें