बांगरमऊ (उन्नाव)। नगर पालिका के सभासदों ने शुक्रवार को प्रदेश के लोकायुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने बिना प्रस्ताव के गृहकर में वृद्धि, सफाई के नाम पर फर्जी भुगतान सहित कई आरोप लगाए हैं। सभी ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर सोमवार को नगर पालिका के सभासदों ने एसडीएम नवीन चंद्र को अलग-अलग बिंदुओं के तीन शिकायती पत्र सौंपे थे। आरोप लगाया गया था कि बोर्ड के प्रस्ताव के बिना गृहकर और जलकर में तीन गुना बढ़ोतरी की जा रही है। आर्यन ग्रुप संस्था के जरिए सफाई के नाम पर फर्जी भुगतान किए जा रहे हैं। वहीं नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल है।
एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। किसी प्रकार की जांच होते न देख पालिका सभासद गुड़िया बनो, शिवदेवी आर्य, गीता रानी, प्रियंका गौतम, सलमान, रईस अहमद, कमरुन्निसा, कृष्णा बाजपेई, शिखा देवी, राहुल शुक्ला ,आशीष कुमार आदि ने भ्रष्टाचार की जांच के लिए प्रदेश के लोकायुक्त को पत्र भेजा हे। इसके अलावा मुख्यमंत्री, राज्यपाल, नगर विकास विभाग के निदेशक स्थानीय निकाय और डीएम को भी शिकायती पत्र भेजा है।