फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में कंटेनर चालक व वृद्धा की मौत

विज्ञापन
बांगरमऊ में हादसे के बाद कंटेनर में फंसे चालक को निकालते स्थानिय लोग व पुलिस। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ/नवाबगंज। दो अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में कंटेनर चालक व वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि किशोरी घायल हो गई। बांगरमऊ में चालक को झपकी आने से कंटेनर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन

वहीं हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई। घायल किशोरी को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
हादसा-1
जनपद बुलंदशहर के कस्बा भोगपुर खुर्जा निवासी कंटेनर चालक हसमुद्दीन (32) पुत्र नसीब अली गुरुवार सुबह 10 बजे कंटेनर में एक कंपनी के चिप्स के पैकेट लादकर लखनऊ की ओर जा रहा था। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के अतरधनी और मुस्तफाबाद गांव के बीच चालक हसमुद्दीन को अचानक झपकी लग गई।
विज्ञापन

इसी बीच कंटेनर अनियंत्रित हो सड़क किनारे गूलर के पेड़ से टकरा गया। रफ्तार अधिक होने से कंटेनर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक स्टियरिंग के बीच फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जेसीबी बुलाकर केबिन को फाड़कर चालक को बाहर निकाला। चालक की मौत होने से पुलिस ने कंटेनर मालिक व मृत चालक के परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसा-2
सोहरामऊ कस्बा निवासी शशिबाला पांडेय (58) पत्नी रवींद्र पांडेय के घर पड़ोस की पलक (15) पुत्री मेवालाल बुधवार को आई थी। देर शाम शशिबाला उसे घर छोड़ने के लिए हाईवे पार करने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार लोडर ने दोनों को टक्कर मार दी।
हादसे में वृद्ध महिला और किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने दोनाें को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से शशिबाला को परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। देर रात इलाज के दौरान शशिबाला की मौत हो गई। शशिबाला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक लोडर समेत मौके से भाग निकला। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें