फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कंटेनर में लगी आग, हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
फोटो-11-हाईवे पर आग से धूं-धूंकर जलता कंटेनर। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे चलते कंटेनर के इंजन में आग लग गई। लपटें उठती देख चालक ने गाड़ी किनारे खड़ी करके कूदकर अपनी जान बचाई। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दाैरान हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


जनपद प्रतापगढ़ के थाना लालगंज के सकौहाबाद निवासी असलम ने बताया कि रविवार सुबह बाराबंकी के देवा रोड से कंटेनर में माल लेकर तमिलनाडु के लिए निकला था। कंटेनर में विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियां और एक कंपनी का कॉटन लदा था। अजगैन कोतवाली के पास इंजन से धुआं और लपटें उठने लगीं। यह देख उसने गाड़ी किनारे खड़ी की और कूदकर जान बचाई। सूचना पर अजगैन कोतवाली के साथ सोहरामऊ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वाहनों को डायवर्ट कर दूसरी लेन से निकालना शुरू किया। इस दौरान करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
पुलिस की सूचना पर हसनगंज और उन्नाव की तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस व एनएचएआई की टीम ने हाइड्रा और जेसीबी मशीनों की मदद से कंटेनर को हाईवे से हटाकर किनारे किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। घटना के दौरान यातायात प्रभावित हुआ था जो बहाल करा दिया गया है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

फोटो-11-हाईवे पर आग से धूं-धूंकर जलता कंटेनर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें