फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब माफिया से सांठगांठ में सिपाही निलंबित

Thu, 12 Feb 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कच्ची शराब पीकर दर्जनों लोगों की मौत के बाद भी खाकी सुधरती नहीं दिख रही है। कुछ दिन पहले कच्ची शराब बेचने के आरोप में होमगार्ड की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को सदर कोतवाली में तैनात कोतवाल के चालक को एसपी  ने निलंबित कर दिया। आरक्षी चालक पर कच्ची शराब माफिया से सांठगांठ का आरोप है।
विज्ञापन


आठ फरवरी को कोतवाली पुलिस ने गंगा कटरी क्षेत्र में छापेमारी की थी, जहां पुलिस को गंगाघाट थाने में तैनात रहे होमगार्ड संजय को गिरफ्तारी किया था। पुलिस का कहना था कि संजय काफी समय से उन्नाव में कच्ची शराब की बिक्री में शामिल था।

होमगार्ड की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी शशी, सपा नेत्री मनीषा दीपक के साथ नौ फरवरी को एसपी एमपी सिंह से मिली। जहां आरोप लगाया कि सदर कोतवाली में तैनात आरक्षी चालक कच्ची शराब बिक्री में संलिप्त है।
विज्ञापन


उसी के संरक्षण में कच्ची शराब माफिया उन्नाव में बिक्री करा रहा है। एसपी ने शिकायत की जांच की तो आरोपों को सही पाया और सदर कोतवाली में तैनात चालक धर्मराज को निलंबित कर दिया।

इसके अलावा, एसपी ने फतेहपुर चौरासी के काली मिट्टी स्थित गारद में तैनात दो और सिपाहियों पर निलंबन की कार्यवाही की है। गारद में तैनात सिपाही रमन कुमार व रंजीत रावत पर लखनऊ में मारपीट करने का आरोप लगा है। इन दोनों के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

एएसपी रामकिशुन यादव ने बताया कि आरक्षी चालक धर्मराज पर कच्ची शराब माफिया के साथ सांठगांठ का आरोप लगा है। जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा दो सिपाहियों को लखनऊ में मारपीट के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें