फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मार्च को सड़क व रेलमार्ग जाम करेंगे कांग्रेसी

Sun, 22 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कांग्रेस पार्टी में जिस तरह से नए लोगों का जुड़ाव हो रहा है उससे प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार के नौ महीने के कार्यकाल से गरीब जनता ऊब चुकी है।
विज्ञापन


पार्टी का सदस्यता अभियान 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है, सभी लोग सदस्यता पास बुक जमा कर दें। यह बात पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर ने पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान कही।

शहर के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल का कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री अशोक धानविक व प्रदेश सचिव शरद मिश्रा ने कहा कि 12 मार्च को केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस पार्टी सड़क जाम करेगी और ट्रेन रोकेगी।

जिलाध्यक्ष हसन वासिफ ने कहा कि 12 मार्च को होने वाले आंदोलन में उन्नाव के कांग्रेस के लोग इतिहास बनाने का काम करेंगे। प्रदेश महासचिव वीर प्रताप सिंह ने कहा उन्नाव क्रांतिकारियों की भूमि है। देश पर जब-जब संकट आया है जिले के लोगों ने देश की रक्षा की है।

इस दौरान राजकुमार लोधी, हरिप्रसाद कुरील, कमल तिवारी, जय सिंह रावत, डा. सूर्य नारायण यादव, हाजी सैय्यद इरफान, कन्हई लाल कुरील, आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित शुक्ला के नाना  मुरारीलाल के निधन शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें