फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकने से छात्रा की मौत की पुष्टि

विज्ञापन
माखी के मर्दनपुर गांव में छात्रा शिवानी की मौत पर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ करते एसपी विक्रा? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में 14 वर्षीय छात्रा का शव घर के कमरे में लटका मिलने और हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका पर शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से विराम लग गया। दो डॉक्टरों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि नहीं हुई। छात्रा की मौत फंदे से लटकने के कारण हुई है। हालांकि परिजन व ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा अपने हाथ-पैर बांधकर फांसी क्यों लगाएगी। शनिवार को पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच की। खोजी कुत्ता घर के आसपास घूमकर रुक गया। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। फिर भी घटना के सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के गांव रूपऊ के मजरा मर्दनखेड़ा निवासी फैक्टरी श्रमिक मायाराम की 14 वर्षीय पुत्री शिवानी का शव शुक्रवार को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। छात्रा के हाथ, पैर व मुंह दुपट्टे से बंधे थे। परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही थी। शनिवार को डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय और फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दिनेश कुमार, दो डॉक्टरों से पैनल से शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार किशोरी की फंदे से लटकने से मौत हुई है। हत्या कर शव लटकाने जैसा कोई चोट या निशान नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर स्लाइड भी बनाई गई है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतका के बाएं हाथ की कलाई व हथेली में किसी धारदार चीज से कटे के कई पुराने निशान पाए गए हैं। कुछ निशान कई दिन पुराने व कुछ लगभग दो दिन पहले के होने का अनुमान है। पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनिक। शनिवार शाम एसपी विक्रांतवीर व फील्ड यूनिट टीम मृतका के घर पहुंची और जांच की। फील्ड यूनिट टीम के साथ पहुंचा खोजी कुत्ता घर के पास ही घूम कर खड़ा हो गया। एसपी ने मृतका के परिजनों से घटना की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने मृतका शिवानी की चचेरी बहन सुमिता व चाची विमला को उसी कमरे में ले जाकर पूछताछ की। कमरे से निकले एसपी घर की छत पर पहुंचे और वहां का मुआयना किया। गांव के हरिओम से भी उन्होंने घटना की जानकारी ली। एसपी ने घटना को आत्महत्या बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें