फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लूट की घटना में घायल सराफ की हालत में सुधार

Sat, 17 Feb 2024 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट
विज्ञापन

खुलासे में लगी टीम को रास्ते में लगे सीसीटीवी में नजर आए लुटेरे

संवाद न्यूज एजेंसी

मौरावां। मोहिद्दीनपुर निवासी सराफ के साथ तीन दिन पहले हुई 22.20 लाख की लूट की घटना में घायल सराफ की हालत में सुधार है। लखनऊ ट्रामा सेंटर में आईसीयू में भर्ती पीडि़त को डॉक्टरों ने वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। घटना के खुलासे के लिए लगी टीमों को घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी में लुटेरे नजर आए हैं। रात का समय होने से तस्वीर अधिक साफ नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही है।

थानाक्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी सराफ अमित कुमार सोनी सोनी उर्फ विक्की 14 फरवरी की रात असगरगंज चौराहे स्थित अपनी सोने चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। उनके पास बैग में 300 ग्राम ज्वैलरी और बिक्री का 20000 रुपये थे। दुकान से सौ मीटर दूर रास्ते में खड़ा गांव का फुरकान (16) को भी बिठा लिया। उसको बिठाने के बाद जैसे ही बाइक आगे बढ़ी थी सडक़ किनारे खड़ी कार दिखाई दी थी। अमित के ब्रेक लगाते ही कार की आड़ में खड़े लुटेरों ने उस पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर घटना के खुलासे में लगीं पांच टीमें सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल नंबरों को जांच रही हैं। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल से कुछ पर पुलिस को लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग नजर आए हैं। रात अधिक होने से फुटेज साफ नहीं दिख रही है। वहीं जेल से छूटकर आए लुटेरों का भी खाका तलाशा जा रहा है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि लूट की घटना में जांच चल रही है। अभी ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। सफलता के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें