फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर दो दिवसीय परीक्षा आज से

Sat, 17 Feb 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 9, 26, 27
विज्ञापन




जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर दो दिवसीय परीक्षा आज से

42336 परीक्षार्थी होंगे शामिल, पुलिस का रहेगा कड़ा पहरा

आठ सेक्टर और 24 स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे परीक्षा की निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। पुलिस भर्ती परीक्षा जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर आज से शुरू होगी। परीक्षा में 42,336 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में कोई दिक्कत न आए इसके लिए पुलिस लाइन में कंट्रोलरूम बनाया गया है। साथ ही आठ सेक्टर और 24 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं।

जिले में 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा होने जा रही है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी ताकि नकलविहीन संपन्न हो। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक होगी। परीक्षा में उन्नाव के साथ कानपुर और लखनऊ के अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस ने रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं। ताकि अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके। पूछताछ केंद्रों पर पुलिस की गाड़ी भी खड़ी रहेगी ताकि अगर किसी अभ्यर्थी को देरी हो रही है तो उसे केंद्र तक पहुंचाया जा सके। परीक्षा की निगरानी में लगाए गए आठ सेक्टर मजिस्ट्रेटों में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को तीन केंद्र की परीक्षा सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा में परीक्षार्थियों के अलावा हर संदिग्ध पर पूरी नजर रखी जाएगी। पूरी जांच के बाद ही अभ्यर्थी को केंद्र में जाने की अनुमति मिलेगी। संदिग्ध मिलने पर कंट्रोलरूम को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा के नोडल एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए सेक्टर वार ट्रैफिक की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर पार्याप्त फोर्स रहेगा।



सौ मीटर के दायरे में बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें

परीक्षा की सुचिता को देखते हुए 100 मीटर के दायरे में फोटो काफी, कंप्यूटर सेंटर बंद रहेंगे। परीक्षार्थी कैलकुलेटर, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक घड़ी नहीं ले जा सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से 13 इंस्पेक्टर, 10 दरोगा, महिला इंस्पेक्टर के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा।





डेढ़ घंटे पहले मिलेगी एंट्री, जैमर लगेगा

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर इस बार काफी सख्ती बरती जा रही है। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगेगा। जिससे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम नहीं करेगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थी को भी निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन




पुलिस लाइन में बनाया गया कंट्रोलरूम

परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए पुलिस लाइन में कंट्रोलरूम बनाया गया है। कंट्रेालरूम का प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल द्विवेदी को बनाया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9454545414 है। किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी कंट्रोलरूम पर फोन कर जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें