फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हादसे में घायल चचेरे भाई की हालत गंभीर, बहन की शादी में रस्म अदायगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। बस की टक्कर से युवक की मौत के बाद शव गांव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। वहीं, घायल साथी की चचेरी बहन की शादी में रस्म अदायगी की गई।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के बरम्भौला गांव निवासी बडक्के यादव की बेटी की शादी शनिवार को थी। शनिवार शाम बड़क्के का भतीजा अंशु यादव गांव के सुमित रावत को साथ लेकर कुछ सामान खरीदने के लिए चकलवंशी जा रहा था। चकलवंशी-बिठूर मार्ग पर सामने से आ रही मिनी बस ने टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए थे। हादसे में सुमित की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

साथी अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर किया गया। मृतक सुमित का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को गांव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे के बाद घायल अंशु की चचेरी बहन की शादी सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें