फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पोनी तिराहा और नवीन गंगापुल पर जाम से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। पोनी तिराहा राजधानी मार्ग व नवीन गंगापुल पर जाम रहने से राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। शुक्रवार दोपहर पोनी तिराहा पर एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे जबकि शाम को नवीन गंगापुल पर जाम रहा। पोनी तिराहे पर काबिज अवैध टेंपो, ई-रिक्शा पार्किंग स्टैंड अभी भी नहीं हटाया गया। इससे मार्ग संकरा हो गया और छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12 से एक बजे के बीच पोनी तिराहे पर मार्ग सकरा होने से कई ई-बस बार-बार फंसी। इस कारण जाम लगता रहा। जानकारी होेने पर कोतवाली गंगाघाट पुलिस पहुंची और अवैध पार्किंग स्थल पर बेतरतीब ढंग से खड़े ई-रिक्शा व टेंपो वालों को खदेड़ा। इसके बाद जाम खुला। बता दें कि नगर पालिका की ओर से नवीन टेंपो अड्डा लाखों की लागत से बनाकर उसका ठेका भी दिया गया। ठेकेदार द्वारा वाहनों से ठेका वसूली करने के बाद भी नवीन अड्डे पर यात्री वाहनों की शिफ्टिंग का कार्य नहीं कराया गया। इस कारण आए दिन लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका को चाहिए कि वह पोनी तिराहे पर खड़े होने वाले वाहनों को नवीन अड्डे पर खड़ा करवाए। वहीं शाम साढ़े छह से साढ़े सात बजे के बीच नवीन गंगापुल पर जल्दबाजी में निकलने के कारण जाम लगा। ऐसे में राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। पुलिस के पहुंचने पर जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें