फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिशनर के सामने पहुंचे 533 फरियादी, 42 की दूर हुई समस्या

Wed, 08 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
छात्रा को लैपटॉप देते कमिशनर टी वेंकटेश व पौधरोपण करते कमिशभनर व अन्य अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हसनगंज तहसील दिवस की अध्यक्षता लखनऊ के मंडलायुक्त टी वेंकटेश ने की। उन्होंने सभी फरियादियों से उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 533 मामलों में से उन्होंने 42 का मौके पर ही निस्तारण किया और बाकी को संबंधित अधिकारियों को बुलाकर समय के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी समस्या की सुनवाई करने स्वयं मौके पर जाएं और फरियादी को उसके मोबाइल पर मामले की प्रगति से अवगत भी कराएं।
विज्ञापन



तहसील दिवस की समस्याओं में कतई भी ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। मंगलवार को पहुंचे कुल 533 मामलों में राजस्व के 235, पुलिस के 35, विकास के 28, समाज कल्याण के 19, विद्युत के 22 व 194 मामले अन्य रहे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों/प्रदर्शनी व स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्हाेंने लैपटॉप वितरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए।


कुम्हारी कला व मत्स्य पालन के लिए तालाबों के भी पट्टा आवंटन पत्र भी दिए। उन्होंने विकासखंड हसनगंज के परिसर में वृक्षारोपण भी किया। प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ संजीव सिंह, एसपी नेहा पांडेय, अपर आयुक्त सीपीएन उपाध्याय, संयुक्त विकास आयुक्त प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, एडी मिथलेश कुमारी चतुर्वेदी, सीएमओ वीएन श्रीवास्तव, पीडी राम कृपाल चौधरी, डीसी मनरेगा राजेश मिश्रा, एसडीएम प्रशांत भारती, तहसीलदार राजेश चौरसिया, सीओ आर के सिंह, एसओ अजगैन मनोज सिंह, मनोज मिश्रा, सोनी पांडेय, ईओ मुकेश कुमार निगम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



कमिशभनर ने 42 लाभार्थियों को बांटा हितलाभ
उन्नाव। हसनंगज तहसील में आयोजित तहसील दिवस में लखनऊ मंडल के आयुक्त टी वेंकटेश ने जिले में पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित योजना के तहत लाभांवित किया। इसमें कुल 42 लाभार्थियों को 20.41 लाख की धनराशि हितलाभ के अंतर्गत वितरित की गई।

इसमें शिशु हितलाभ सहायता योजना, मातृत्व सहायता योजना, मोधावी छात्र सहायता योजना, मृत्यु व अन्त्येष्टि सहायता योजना व दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत लाभार्थ्यों को योजनाओं में निहित धनराशि का लाभ दिया गया। यह जानकारी सहायक श्रमायुक्त वीपी द्विवेदी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें