फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलरो बाइक में भिड़ंत, प्लंबर की मौत

विज्ञापन
मृत प्लंबर मिस्त्री परवीन का फाइल फोटो । - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर(उन्नाव)। लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के सामने बाइक व बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे प्लंबर मिस्त्री की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक 9 दिन पहले ससुराल आया था। ससुरालीजन शव देख बदहवास हो गए। आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। एसओ ने समझाबुझाकर शांत करा शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट लगाए था। जो उसके सड़क पर गिरने और घिसटने से टूट गया।
विज्ञापन

बस्ती जिला के थाना बड़ेबन के कस्बा मड़वानगर गांधीनगर निवासी परवीन (30) पुत्र बद्री विशाल की शादी 8 वर्ष पूर्व बीघापुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी श्यामलाल गौतम की बेटी किरण के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह पत्नी किरन के साथ मुंबई में रहकर प्लंबर का कार्य करता था। लगभग एक साल से उसका साला लवकुश भी उसके साथ मुंबई में रह रहा था। एक फरवरी को वह साले को छोड़ने ससुराल आया था। तब से यहीं था। सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे परवीन बाइक से घाटमपुर बाजार घरेलू सामान लेने आया था। सामान लेकर ससुराल पांडेयपुर जाते समय लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
बोलेरो में बाइक फंसने से परवीन सड़क पर 100 मीटर तक घिसटता चला गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। बोलरो अनियंत्रित होकर खंती में जा घुसी। आसपास के लोगों को आता देख बोलेरो छोड़ चालक व उसमें बैठी अन्य सवारियां भाग निकली। सूचना पर पहुंचे मृतक के ससुरालीजनों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे एसओ जावेद अख्तर ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिला परिजनों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालियों ने मृतक के परिजनाें को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें