फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर-ट्राली और दो कारों में भिड़ंत, सहायक मैनेजर सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गंजमुरादाबाद कस्बा के पास ट्रैक्टर-ट्राली और कार में देर शाम आमने सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक और कार क्षतिग्रस्त वाहनों में भिड़ गई। हादसे में बैंक ऑफ इंडिया के सहायक मैनेजर सहित पांच लोग घायल हो गए।

खाद की बोरियां लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली सोमवार शाम 7:30 बजे बांगरमऊ से गंजमुरादाबाद की तरफ जा रही थी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली के गंजमुरादाबाद के सामने मरी कंपनी के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर में सामने से टकरा गई। तभी पीछे से आ रहे कार सवार गंजमुरादाबाद बैंक आफ इंडिया शाखा के सहायक मैनेजर अंकित भी क्षतिग्रस्त वाहनों में टकरा गए। उनकी कार खंती में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक मैनेजर के अलावा दूसरी कार में सवार आवास विकास कॉलोनी निवासी कृष्णा (22), मोतीनगर मोहल्ले के तरुण (23), हरदोई के मल्लावां के राज (18) और पीडीनगर निवासी प्रद्युम्न (25) घायल हो गए। पुलिस ने सभी बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया जहां मरहम पट्टी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीट बेल्ट लगाए होने के साथ ही कार के एयर बैग खुलने से सहायक मैनेजर को ज्यादा चोट नहीं आई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। चौकी प्रभारी विनय यादव ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें