फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हरदोई बाईपास मार्ग पर कंबाइन और कंटेनर में टक्कर

Fri, 17 Nov 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनर में फंसा चालक, एक घंटे लगा जाम, बिजली का तार फंसने से दो घंटे बंद रही बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। हरदोई-उन्नाव बाईपास मार्ग पर बुधवार देर रात ओवरटेक करने के दौरान कंबाइन मशीन और कंटेनर में टक्कर हो गई। कंटेनर पास ही एक सब्जी की दुकान में घुस गया। बिजली लाइन का तार कंबाइन मशीन में फंसने आवागमन ठप हो गया। कंटेनर का चालक केबिन में फंस गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं कल्याणी फीडर से जुड़े क्षेत्र की बिजली दो घंटे तक बंद रही।
हरदोई बाईपास मार्ग पर मोहल्ला दरोगाबाग में बुधवार रात करीब 11 बजे एक कंबाइन मशीन को ओवरटेक करने की कोशिश में टक्कर लगने से कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में घुस गया। टक्कर लगने से कंबाइन मशीन के पीछे का हिस्सा पलट गया। और ऊपर से निकली बिजली की लाइन में फंस गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में पीलीभीत निवासी कंबाइन मशीन चालक नन्हें और कन्नौज शहर निवासी कंटेनर चालक विवेक घायल हो गए। कंटेनर चालक काफी देर तक केबिन में फंसा रहा। पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकला और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें