फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह धूप तो दोपहर में छाई बदली

Sat, 24 Jan 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शनिवार सुबह धूप निकली तो दोपहर में अचानक फिर आसमान में बादल आ गए। इसके बाद सूर्यदेवता की बादलों से लुकाछिपी चालू हो गई। गलन से लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सात बजे सूर्योदय हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद अचानक बादल आ गए। एकाएक कोहरा गिरना शुरू हो गया। इसके बाद सूर्यदेव बादलों की ओट में हो गए जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम खुलने की उम्मीद कर रहे लोगों को गलन से बेहाल होना पड़ा। हालांकि सुबह 11 बजे के करीब फिर आसमान साफ हुआ।

सूरज बादलों की ओट से बाहर निकले तो तेज धूप ने लोगों को राहत दी। धूप सेंकने के लिए लोग घरों की छतों और सड़कों पर निकल आए। निराला पार्क में भी चहल-पहल बढ़ गई। एक बजे फिर तेज हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन


देखते ही देखते आसमान में बादल छाने लगे। तेज धूप निकलने से राहत महसूस कर रहे लोगों को उस समय बड़ा झटका लगा जब सूर्यदेव की बादलों के ओट से लुकाछिपी होने लगी। पूर्वी हवाओं के चलते गलन बढ़ गई जिससे फिर लोगों को कड़ाके की ठंड झेलने को मजबूर होना पड़ा।

इसके बाद शाम तक सूरज की बादलों की ओट से लुकाछिपी चलती रही। सूर्यास्त के बाद मौसम और ठंडा हो गया। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें