फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्रों से 1.50 लाख रुपये लेकर भाग गया कोचिंग संचालक

Tue, 20 May 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में बिना पंजीकरण संचालित कोचिंग सेंटर का संचालक छात्रों की फीस के करीब 1.50 लाख रुपये लेकर भाग गया। अभिभावकों की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के सलेमपुर गांव निवासी आशीष कुमार नवाबगंज कस्बे के वार्ड नंबर एक पछियांव मोहल्ले में रहकर नवोदय कोचिंग सेंटर चला रहा था। कोचिंग में वार्ड नंबर एक निवासी शबरीन बानो की बेटी रिदा फातिमा व हरचंदपुर निवासी कमलेश का पुत्र अरुण सहित नौ लोगों ने प्रवेश लिया था।
पीड़ितों के मुताबिक, संचालक ने दो साल की फीस के हिसाब से प्रति व्यक्ति 20 हजार रुपये जमा कराए थे। सात महीने तक बच्चों को पढ़ाने के बाद संचालक ताला डालकर भाग निकला। काफी प्रयास के बाद जब उसका नंबर मिला और फोन पर बात की तो उसने रुपये लौटाने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें