फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ खुद जांचे मरीजों को दिए जाने वाले आहार की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डीएम रवींद्र कुमार ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वह खुद ही मरीजों को दिए जाने वाले आहार की गुणवत्ता जांचे। उन्होंने यह बात कोविड-19 महामारी से निजात पाने के लिए गठित 11 समितियों के प्रभारियों की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति से ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रतिदिन शाम 6 बजे तक अवश्य प्रस्तुत की जाए। एडीएम को निर्देश दिया कि नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर साफ -सफ ाई, सैनिटाइजेशन, चूने का छिड़काव एवं फॉगिंग आदि की व्यवस्था पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाए। नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी होटल, रिसॉर्ट आदि कोविड से संबंधित मरीजों के लिए तय किए गए हैं उनकी नियमित रूप से साफ -सफ ाई, मरीजों के खाने-पीने की व्यवस्था आदि सुनिश्चित की जाए।
प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं सर्विलांस का विशेष अभियान चलाया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जरूरत के अनुसार कोविड चिकित्सालयों, चिकित्सकों, मरीजों के लिये पर्याप्त भोजन, बिस्तर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कहा कि सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी तथा उपमुख्य चिकित्साधिकारियों के कार्यों की सूची लिखित में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें