फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के स्वागत के लिए सपा के रंग में रंगा शहर

Thu, 03 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर बने साइकिल ट्रैक पर साइकिल चलाता राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी विकास रथ यात्रा लेकर गुरुवार को जिले में पहुंच रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत में पूरा शहर सपाई रंग में रंग गया है। सपा नेताओं में हाईवे से लेकर शहर के भीतर तक होर्डिंग लगाने की होड़ है। अधिकांश होर्डिंगों में सपा के प्रदेश अध्यक्ष का फोटो गायब है। पार्टी पदाधिकारियों को छोड़कर अन्य नेताओं के होर्डिंग में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का फोटो नहीं है।
विज्ञापन


सीएम के स्वागत के लिए बुधवार को पूरा प्रशासनिक अमला सुरक्षा और रूट की व्यवस्था में जुटा रहा। दूसरी तरफ सपाई स्वागत के बहाने बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगवाते रहे। खास बात यह है कि नवनिर्मित उन्नाव-शुक्लागंज फोर लेन मार्ग पर अधिकांश जगह पिछले महीने सपा से निकाले गए एमएलसी सुनील सिंह साजन के होर्डिंग लगे हैं। उन्हें जिले में विकास रथ यात्रा की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें