फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात देने के लिए चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
शहर के आवास विकास कालोनी में सफाई करती पालिका की जेसीबी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। स्वच्छ वातावरण और कोरोना को हराने के लिए पालिका कर्मियों ने भी मुहिम चलाई। शहर में सफाई अभियान चलाकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। साथ ही पूरे शहर में चूना डलवाया गया। वहीं, एक गाड़ी में लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए सफाई जरूरी है। इसलिए नगर पालिका कर्मियों ने रविवार के साथ जनता कर्फ्यू होने के बाद भी मुहिम चलाई। शहर की सड़कों को साफ करने के साथ ही उसमें पानी का छिड़काव किया। उसके बाद कीटनाशक दवा डालने के साथ ही सड़कों को सैनिटाइज भी किया। यह अभियान शहर भर में चलाया गया। यही नहीं पालिका की एक गाड़ी माइक लगाकर पूरे शहर में लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए।
ईओ रामपूजन श्रीवास्तव ने बताया कि इस वायरस से बचाव के लिए सफाई आवश्यक है। इसलिए सफाई कराने के साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया। वहीं, सड़कें भी सैनिटाइज कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें