फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः सड़क में जलभराव की समस्या से परेशान राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस में केवटा तालाब के निकट की बस्ती में रहने वाले लोग इन दिनों संक्रामक रोगों की आशंका से परेशान हैं। करीब एक साल से जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों के घर को जाने वाला रास्ता कीचड़ से लबालब है। गंदा पानी घरों के भीतर भी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर 22 में केवटा तालाब के पास की बस्ती में रहने वाले लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। तालाब को पाटकर प्लाटिंग किए जाने से इस मोहल्ले की जल निकासी ठप हो गई। हालत यह है कि लोगों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ा रहा है।
मोहल्ला हनुमान नगर और लोकनगर को जोड़ने वाले इस मार्ग से आवागमन मुश्किल हो गया है। विजय कुमार, संतोष मिश्रा, सुशील, पप्पू मिश्रा, नितिन सिंह, सूर्यकांत आदि ने बताया कि हल्की बारिश होने पर गंदा पानी घरों के भीतर तक भर जाता है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है। लोगों ने बताया कि नगर पालिका में कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें