फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नावः गोशाला में मरणासन्न गोवंश को कुत्ते नोचते मिले

विज्ञापन
कान्हा गोशाला का निरीक्षण करतीं सहायक निदेशक सरिता शुक्ला। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन। नगरीय विकास विभाग की सहायक निदेशक ने भगवंतनगर की कान्हा गोशाला की व्यवस्था परखी। उन्हें एक मरणासन्न गोवंश को कुत्ते नोचते मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सरिता शुक्ला बुधवार शाम नगर पंचायत भगवंतनगर पहुंची। उन्होंने कान्हा गोशाला देखी। गोशाला में मौजूद कर्मी ने ईओ के सेवानिवृत्त होने और बाबू संजय कुमार के अवकाश पर होने की जानकारी दी। सहायक निदेशक ने अभिलेखों पर अवकाश दर्ज न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कूड़ा डंपिंग की जानकारी मांगी। डंपिंग स्थल दिखाने की बात कही तो कर्मी टालमटोल करने लगे। सख्ती पर बताया कि महावीर मंदिर के पास कूड़ा डाला जाता है।
सहायक निदेशक ने नाराजगी जताते हुए मंदिर के आसपास सफाई करवाने और निर्धारित स्थल पर कूड़ा डालकर निस्तारण करने की चेतावनी दी। सहायक निदेशक ने बताया कि अव्यवस्था मिली है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। कर्मचारियों ने मंदिर व गोशाला में सफाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें