फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नावः कर्मियों ने अटैंड नहीं किया बिजली फाल्ट

विज्ञापन
दहीचौकी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना सभा करते बिजली कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार पर गए बिजली कर्मियों ने लगातार तीसरे दिन काम नहीं किया। हड़ताल का असर दिखने लगा है। गुरुवार सुबह अमृत योजना के प्लांट की लाइन में फाल्ट ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

वेतन विसंगतियों और ऊर्जा निगमों के प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर बिजली विभाग के अधिकारियों व इंजीनियरों ने दही चौकी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कार्य बहिष्कार कर सभा की। यहां पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की अगुवाई में सभा में प्रतिभाग किया।
समिति के पदाधिकारियों अनिल तिवारी, हेमेंद्र सिंह, वकार अहमद, अनिल कुमार मिश्र, राजकुमार, सत्यप्रकाश मिश्र, सुरेश कुमार, विजयपाल यादव ने कहा कि ऊर्जा निगमों के प्रबंधन का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी ने चेयरमैन पर सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए ऊर्जा मंत्री से प्रभावी हस्तक्षेप करने की अपील की। कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें