सोनिक/पुरवा। जिला पंचायत और लोकनिर्माण विभाग द्वारा कराई गई सड़कों की मरम्मत कार्य का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इंजीनियरों के माध्यम से गुणवत्ता परखी और रिपोर्ट को गोपनीय बताकर डीएम को देने की बात कही।
जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत आरचितखेड़ा, तारगांव और दरोगाखेड़ा संपर्क मार्ग के गड्ढे भरे गए हैं। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को सीडीओ ऋषिराज ने लघु सिंचाई के सहायक अभियंता बृजेश सिंह के साथ मौके पर जाकर पैचवर्क का स्थलीय निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट गोपनीय है। डीएम को भेज दी गई है। इस दौरान पैचिंग कार्य की गुणवत्ता भी जांची।
उधर, पुरवा एसडीएम अतुल कुमार ने लोक निर्माण विभाग के तीन अवर अभियंताओं आनंद कुमार, प्रमोद कुमार व सौरभ प्रकाश के साथ छह लिंक मार्गों में कुदरा, हिलौली भवानी, भदनांग, गोपालखेड़ा, बचरौली से ककौहा भूषनखेड़ा में कराए गई पैचिंग कार्य का सत्यापन किया। एसडीएम अतुल कुमार ने कहा कि मौके पर जाकर लिंक मार्गों पर कराए गए पैच वर्क का सत्यापन किया गया है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।