फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर बस खराब, आठ घंटे परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
बहलोलपुर गांव के पास बस सही होने के इंतजार में खड़ीं सवारियां। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट बस में खराबी आने से बुधवार रात दो बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़ी हो गई। बस में 55 यात्री सवार थे। यात्रियों को आठ घंटे ठंड के साथ भूख-प्यास से बेहाल होना पड़ा। यूपीडा की टीम ने मैकेनिक को बुलाकर बस सही कराई और सवारियों को बिहार के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

दिल्ली से 55 सवारियां लेकर बिहार जा रही डबल डेकर प्राइवेट बस बुधवार रात दो बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलोलपुर के पास खराब हो गई। बस न चलने पर चालक व परिचालक चार घंटे तक उसे दुरुस्त करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे वाहन की मदद से बस को जगटापुर के पास टोल प्लाजा के पास स्थित एक दुकान पर ले गए। वहां बस को ठीक किया गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे बस सभी यात्रियों को लेकर बिहार के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें