फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन भी नहीं किया काम

विज्ञापन
दहीचौकी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना देते बिजली कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। ऊर्जा निगमों के प्रबंधन द्वारा उत्पीड़न व वर्षों से लंबित अन्य मांगों का निराकरण न होने पर बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। सभी कर्मी कार्य बहिष्कार के बाद दही चौकी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में एकत्रित हुए और सभा में उत्पीड़न बंद कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

वेतन विसंगतियों और ऊर्जा निगमों के प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर बिजली विभाग के अधिकारियों व इंजीनियरों ने 21 नवंबर को दो घंटे का कार्य बहिष्कार करके विरोध जताया था।
दही चौकी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अभियंताओं, जूनियर इंजीनियरों व बिजली कर्मचारियों ने दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य बहिष्कार करके ऊर्जा निगमों के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी। 29 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की थी। इसी क्रम में मंगलवार से कार्य बहिष्कार शुरू किया।
विज्ञापन

सुबह प्रदर्शन के बाद शाम को मशाल जुलूस निकाला। बुधवार सुबह भी कार्य बहिष्कार किया और 11 बजे दही चौकी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच गए। यहां पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित सभा में प्रतिभाग किया।
समिति के पदाधिकारियों में अनिल तिवारी, हेमेंद्र सिंह, वकार अहमद, अनिल कुमार मिश्र, राजकुमार, सत्यप्रकाश मिश्र, सुरेश कुमार, विजयपाल यादव ने कहा कि ऊर्जा निगमों के प्रबंधन का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगें माने जाने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें